फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Riya tops in slogan writing, Sangmo tops in painting competition

Kullu News: नारा लेखन में रिया, चित्रकला प्रतियोगिता में सांगमो अव्वल

Wed, 31 Dec 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 31 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Riya tops in slogan writing, Sangmo tops in painting competition
ब्राण स्कूल में बाल विवाद मुक्त भारत अभियान पर लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बाल विकास परियोजना अधिकारी कटराईं के तत्वावधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ब्राण स्कूल में एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के 141 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जागरूकता शिविर में नारा लेखन, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। नारा लेखन में रिया शर्मा प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय, पार्वती तृतीय और वर्षिका चौथे स्थान पर रहीं। चित्रकला में प्रथम सांगमो, द्वितीय अस्मिता और तृतीय समीक्षा रहीं। भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना प्रथम और अक्षरा द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुभाष, आयुष चिकित्सा अधिकारी-हरिपुर ने की। उन्होंने बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता और उससे जुड़ीं आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी। मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छता आदतों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर किशोर स्वास्थ्य परामर्शदात्री सीता ने पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर बच्चों को जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कटराईं धनी राम ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों से अवगत करवाया। बताया कि यह अभियान संपूर्ण देश में 4 दिसंबर 2025 से 8 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम–2006 के प्रावधानों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed