फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   right time for prooning

सेब पौधों में तौलिए के लिए यह सही समय

Fri, 04 Dec 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 04 Dec 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
right time for prooning

जिले में कृषि-बागवानी के कार्य ने गति पकड़ ली है। बगीचों में तौलिये बनाने के साथ-साथ प्रूनिंग का कार्य भी शुरू हो गया है। वहीं, बागवानी वैज्ञानिकों ने भी बागवानों को बागवानी से संबंधित कार्यों के टिप्स दिए हैं।

विज्ञापन


बागवानी अनुसंधान केंद्र सेऊबाग कुल्लू के प्रभारी वैज्ञानिक डीआर खजूरिया ने कहा कि सुपर कंप्यूटर मौसम विभाग शिमला से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अगले पांच दिन में मौसम साफ रहेगा।  उन्होंने कहा कि सभी फलदार पौधों के तनों में सफेदी करें और पचास लीटर पानी में 15 किग्रा चूना और पांच किग्रा नीला थोथा अच्छी तरह घोलकर दो लीटर अलसी का तेल मिलाकर स्प्रे करने को कहा है। इसके अलावा बागवानों को फलदार पौधों के तौलिये बनाने का काम शुरू करने के साथ ही खाद और अन्य उर्वरक अनुमोदित मात्रा में डालने की सलाह दी है।
विज्ञापन


 सेब पौधों में गोबर की खाद सौ किलो, दो सिगल सुपर फॉस्फेट और एक किलो दो सौ ग्राम पोटाश मिलाने को कहा है। गुठलीदार फल पौधों में पचास किलो गोबर की 1.5 किलो सिगल सुपर फॉस्फेट और 1 किलो 200 ग्राम पोटाश मिलाने को कहा है। इसके अलावा अनार के पौधों में गोबर की खाद 20 किलो, 1.5 किलो सुपर फॉस्फेट और 1 किलो पोटाश मिलाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed