{"_id":"6915beb3d3148c0d3605bca5","slug":"relief-to-fire-affected-people-of-jhaniar-village-nhpc-will-help-kullu-news-c-89-1-klu1002-161552-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: झनियार गांव के आग प्रभावितों को मिलेगी राहत, एनएचपीसी करेगी सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: झनियार गांव के आग प्रभावितों को मिलेगी राहत, एनएचपीसी करेगी सहयोग
Fri, 14 Nov 2025 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 14 Nov 2025 04:48 AM IST
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र शौरी ने एनएचपीसी प्रबंधन से पुनर्वास में सहयोग की मांग की
झनियार गांव के सभी प्रभावित परिवारों को जीआई शीटें उपलब्ध करवाई जाएंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने वीरवार को प्रातः एनएचपीसी चरण–II के महाप्रबंधक रंजीत सिंह से मुलाकात कर तीर्थन घाटी के झनियार में आग प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए सहयोग मांगा।
विधायक शौरी ने कहा कि प्रभावित गांव में 16 परिवारों के घर इस घटना में पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं और लोग बेघर हो गए हैं। उन्होंने एनएचपीसी प्रबंधन से आग्रह किया कि प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय निर्माण के लिए जीआई शीटें उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि वे शीघ्र अपने घरों का पुनर्निर्माण शुरू कर सके। ये शीटें ग्रामीणों के पशुओं के लिए गौशाला बनाने के लिए भी सहायक रहेंगी।
एनएचपीसी प्रबंधन ने विधायक को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। एनएचपीसी ने कहा कि संस्था अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हर संभव सहायता प्रदान करेगी और शीघ्र ही झनियार गांव के सभी प्रभावित परिवारों को जीआई शीटें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए विधायक ने एनएचपीसी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रशासन, जन प्रतिनिधि और सामाजिक संस्थाएं मिलकर प्रभावों के पुनर्वास में जुटी हैं।