फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Register for Kisan Samman Nidhi by 31st

Kullu News: किसान सम्मान निधि के लिए 31 तक करवाएं पंजीकरण

Fri, 09 May 2025 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 09 May 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Register for Kisan Samman Nidhi by 31st
जिले की पंचायतों में लगाए जाएंगे विशेष शिविर, लोकमित्र केंद्र, दफ्तरों में भी करें संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। किसान सम्मान निधि से जो किसान वंचित रहे हैं, उनके पंजीकरण के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। उपायुक्त स्पीति किरण भड़ाना ने बताया कि जिले में ऐसे किसानों का पंजीकरण करने के लिए एक से 31 मई तक विभिन्न पंचायतों में परिपूर्णता शिविरों (सैचुरेशन कैंप) का आयोजन किया जा रहा है।
बताया कि ग्राम पंचायत लोसर, खुरिक, डंखर, गयु, जोबरांग, बारपा, तांदी, गोंधला, केलोंग, कोलोंग, तिंदी, मड़ग्रां, किशोरी, थिरोट में 13 और 26 मई, हल, किब्बर, लान्ग्चा, ताबो, गोहरमा, रानिका, गोशाल, खंग्सर, युरनाथ, दारचा, सलग्रान, उदयपुर, त्रिलोकनाथ और मूरिंग पंचायत में 14 और 27 मई, काजा, शांशा, मूलिंग, सिस्सू, कारदंग, शकोली, नालड़ा में 15 और 28 मई को शिविर होगा। पंचायत डेमुल, कोकसर, वरबोग, चिमरट, झुंडा में 16 और 30 मई, पंचायत लालुंग, तिंगरेट, जाहलमा में 17 और 31 मई,कुंगरी में 19 और 26 मई, सग्नम पंचायत में 20 और 27 मई को ग्राम सभा और परिपूर्णता शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान नजदीकी लोकमित्र केंद्र, तहसील, पटवार वृत्त कार्यालय, पंचायत कार्यालय, परिपूर्णता शिविर में पंजीकरण करवाएं। वे अपने साथ पति या पत्नी, 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चे की आधार कार्ड की प्रति और नकल पर्चा, बैंक खाता की एक प्रति लेकर उपरोक्त कार्यालयों और शिविर में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed