{"_id":"6a12ffe68ea019815a09b227","slug":"red-beauty-plum-prices-jump-selling-at-rs-215-per-kg-kullu-news-c-89-1-ssml1012-177141-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रेड ब्यूट प्लम के दाम में उछाल, 215 रुपये प्रतिकिलो बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रेड ब्यूट प्लम के दाम में उछाल, 215 रुपये प्रतिकिलो बिका
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर सब्जी मंडी में रेड ब्यूट प्लम के दामों में तेजी आई है। शनिवार को सब्जी मंडी में अवकाश रहा। एक दिन बाद रविवार को मंडी खुली तो यहां रेड ब्यूट प्लम के दाम 200 से पार चले गए। बोली सुबह 8 बजे से शुरू हुई। 215 रुपये प्रतिकिलो रेड ब्यूट प्लम बिका। यह पिछले सप्ताह के मुकाबले काफी अच्छा दाम है।
प्लम की मांग बढ़ने से बागवानों को फायदा मिला है। दाम बढ़ने से बागवानों के चेहरों पर रौनक है। सब्जी मंडी में रेड ब्यूट प्लम, खुमानी, मटर की फसल आ रही है। व्यापारी सब्जी मंडी में पहुंचना शुरू हो गए हैं।
बागवान देवी चंद ठाकुर और लक्की ने कहा कि सब्जी मंडी में रेड ब्यूट प्लम के दाम 100 से 150 रुपये प्रतिकिलो तक बने हुए थे। दाम बढ़ने से बागवान खुश हैं। सब्जी मंडी भुंतर के आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि सब्जी मंडी में रेड ब्यूट प्लम 215 रुपये प्रतिकिलो बिका। संवाद