{"_id":"64f37552ee738b6e450138f8","slug":"rampal-elected-president-of-employees-federation-kullu-news-c-89-1-ssml1012-6106-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष चुने गए रामपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष चुने गए रामपाल
Sat, 02 Sep 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में लाहौल-स्पीति अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव हुए। इसमें अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव की प्रक्रिया में जिला कुल्लू के अध्यक्ष अमर चंद ठाकुर और विनोद कुमार, खूब राम कुल्लवी ने बतौर पर्यवेक्षक भूमिका अदा की।
क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में तैनात कर्मचारी रामपाल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। तंजिन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तंजिन डडुल को महासचिव चुना गया। गौतम वर्मा, राजेश कुमार, सुनील कुमार, गोविंद कुमार और संजय कुमार को उपाध्यक्ष, राजकुमारी, शकुंतला और गुरदासी को महिला उपाध्यक्ष चुना गया।
सोनम को संयुक्त सचिव, विजय को वित्त सचिव, संतोष कुमार प्रेस सचिव, राम लाल को कार्यालय सचिव, शिव प्रकाश को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई। संजय को मुख्य सलाहकार, भूपेंद्र को कानूनी सलाहकार, रिंचेन को लेखा निरीक्षक बनाया गया। महासंघ के अध्यक्ष रामपाल ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को हल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सपना ठाकुर, तंजिन शांति, तंजिन शिक्षा, छोपेल, डोलकर, लुदर सिंह, टशी यूडोन, परम दास, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद