फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rally taken out against corruption in Dhalpur

Kullu News: ढालपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाली रैली

Tue, 29 Oct 2024 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Rally taken out against corruption in Dhalpur
विजिलेंस विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता पर निकाली गई रैली में भाग लेतीं छात्राएं। -संवाद
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में विजिलेंस विभाग की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। मंगलवार को विभाग ने विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ मिलकर रैली का आयोजन किया। इसमें स्कूली विद्यार्थियों ने नारों के माध्यम से भ्रष्टाचार को रोकने तथा इसके प्रति सतर्कता बरतने के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में भी पुलिस के विजिलेंस विंग की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों के माध्यम से जागरूकता लाकर समाज और विभिन्न विभागों में फैले भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed