फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   'Rally of Himalayas' sets off for the 16,580-foot-high Shinku La Pass.

Kullu News: 16,580 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रे के लिए रवाना हुई रैली ऑफ हिमालया

Sat, 26 Sep 2026 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
'Rally of Himalayas' sets off for the 16,580-foot-high Shinku La Pass.
मनाली के समीप देवलोक से रैली ऑफ हिमालय प्रतियोगिता के लिए रवाना होती कार।-संवाद
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली के 15 मील स्थित देवलोक से शनिवार को रैली ऑफ हिमालया का आगाज हुआ। इस बार रैली पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण होगी। देशभर से पहुंचे करीब 220 प्रतिभागी कार और बाइक के साथ पहली बार 16,580 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रे को पार कर पदम और जंस्कार घाटी में प्रवेश करेंगे। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

लाहुल-स्पीति और जंस्कार के दुर्गम क्षेत्रों से गुजरने वाली रैली में ऊंचे दर्रे, कठिन सड़कें और बदलता मौसम प्रतिभागियों की परीक्षा लेंगे। आयोजक सुरेश राणा ने बताया कि रैली मनाली से शुरू होकर जिस्पा, काजा, शिंकुला, कुंजुम दर्रा और पदम समेत कई दुर्गम क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। 27 सितंबर को रैली काजा, 28 सितंबर को काजा से जिस्पा और 29 सितंबर को जिस्पा से पदम पहुंचेगी। इसके बाद प्रतिभागी पदम से तेंजिला पास तक का सफर तय कर वापस पदम लौटेंगे। 30 सितंबर को रैली का समापन होगा।
विज्ञापन

रैली ऑफ हिमालया की शुरुआत वर्ष 2021 में करीब 30 प्रतिभागियों के साथ हुई थी। अब इसमें देशभर से 200 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार आयोजन का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ लाहुल-स्पीति और लद्दाख की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने लाना है। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि ऐसे आयोजन मोटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी मददगार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed