{"_id":"67a4e6c6830a3d794508540d","slug":"pwd-could-not-install-seven-meter-danga-in-one-and-a-half-year-kullu-news-c-89-1-klu1001-140632-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डेढ़ साल में सात मीटर डंगा नहीं लगा पाया पीडब्ल्यूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डेढ़ साल में सात मीटर डंगा नहीं लगा पाया पीडब्ल्यूडी
Thu, 06 Feb 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
बंजार के पेखड़ी से तीन किमी पहले लांबा गांव तक ही बस पहुंच रही है, मजबूरी में स्कूल के विद्यार
लोगों बोले- विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग
कहा- पेखड़ी से तीन किमी पीछे रुक जाती है बस, आगे पैदल करते हैं तीन किमी सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी के पेखड़ी गांव तक एचआरटीसी की बस नहीं जा रही है। लोक निर्माण विभाग डेढ़ साल से एक डंगा नहीं लगा पाया है। लांबा गांव के पास सात मीटर डंगा लगना है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
गौर रहे कि जुलाई 2023 की आपदा के दौरान गुशैणी-पेखड़ी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद सड़क को काम चलाऊ तौर पर ठीक किया गया। लांबा गांव के पास सड़क को ठीक करने की लोक निर्माण विभाग ने जहमत नहीं उठाई। इससे बस पेखड़ी गांव तक नहीं पहुंच सकी। बंजार से यह बस शाम 4.30 बजे पेखड़ी गांव लिए चलती थी। पेखड़ी से तीन किमी पीछे ही इसके पहिये थम जाते हैं। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को मुश्किलें पेश आती हैं। पेखड़ी, लुडार, लागचा, नाही और दारण के विद्यार्थी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी में पढ़ने आते हैं। बस आधे रास्ते तक जाने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण हीरा लाल, मिलाप ठाकुर, संगत राम, पूर्व वार्ड सदस्य देवी सिंह, घनश्याम, दुनी चंद, मोहन लाल, डोला सिंह, राजेंद्र, सवित्रा देवी, चिंता और सीमा ने कहा कि सात मीटर डंगा लोक निर्माण विभाग डेढ़ साल में नहीं लगा पाया है। लांबा गांव से पैदल घर पहुंचने में विद्यार्थियों को डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। अगर डंगा लगता तो बस पेखड़ी गांव तक पहुंच जाएगी। विभाग जल्द डंगा लगाए, अन्यथा ग्रामीणों को आंदोलन करना पड़ेगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कीर्तिमान ठाकुर ने कहा कि डंगे का कार्य अवार्ड हो चुका है। ठेकेदार को काम शुरू करने के आदेश दिए हैं।
--