{"_id":"6849b7d0aef56ac7510341d1","slug":"put-rate-list-in-auto-drivers-should-be-in-uniform-and-name-plate-keeping-dustbin-is-also-necessary-kullu-news-c-89-1-klu1001-149681-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ऑटो में रेट लिस्ट लगाएं, वर्दी-नेम प्लेट में हों चालक, डस्टबिन रखना भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ऑटो में रेट लिस्ट लगाएं, वर्दी-नेम प्लेट में हों चालक, डस्टबिन रखना भी जरूरी
Wed, 11 Jun 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 11 Jun 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर में चलने वाले ऑटो चालकों को करना होगा अब नियमों का पालन
हिल ऑटो रिक्शा यूनियन भुंतर की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
कागजों की फाइल 30 जून तक दफ्तर में जमा करवाएं ऑटो चालक : प्रेम वर्धन
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। तहसील भुंतर में चलने वाले ऑटो चालकों को अब नियमों का पालन करना होगा। सभी ऑटो चालकों को ऑटो रिक्शा में रेट लिस्ट और डस्टबिन और गाड़ी के सभी कागज रखेंगे।
सवारी बैठाने से पहले किराया भी तय करना होगा, जिससे किसी तरह का मतभेद न हो। सभी ऑटो चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वर्दी में और नेम प्लेट लगाकर ऑटो रिक्शा चलाएं, जिससे सवारियों को भी ड्राइवर की पहचान करने में आसानी हो। कई बार यात्रियों का सामान भी ऑटो रिक्शा में रह जाता है, लेकिन ऑटो चालक की पहचान करना मुश्किल होती है। ये सब निर्णय हिल ऑटो रिक्शा यूनियन भुंतर की बुधवार को हाथीथान में आयोजित बैठक में लिए गए। यह निर्णय भी लिया गया कि जो लोग बाहर से ऑटो रिक्शा ला रहे हैं, उन्हें ऑटो रिक्शा अपने स्टैंड में नहीं लगाने दिया जाएगा। भुंतर में पार्किंग की पहले ही काफी ज्यादा समस्या है। बैठक में ऑटो चालकों ने अपनी मांगों को लेकर भी रणनीति बनाई। हिल ऑटो रिक्शा यूनियन भुंतर के प्रधान प्रेम वर्धन ने कहा कि ऑटो चालक कागजों की फाइल 30 जून तक ऑफिस में जमा करवाएं। फाइलें जमा न करवाने पर उन्हें यूनियन से बाहर भी किया जा सकता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द हिल ही ऑटो रिक्शा यूनियन भुंतर का एक प्रतिनिधिमंडल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से अपनी मांगों को लेकर मुलाकात करेगा। इस दौरान उप प्रधान देवी सिंह, सचिव सुमित सहगल, कोषाध्यक्ष किशन चंद, प्रताप सिंह नेगी, जोगिंद्र सिंह, संजीव, राजकुमार, गोगू राम, राजेश कुमार और राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
--