फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   protest

छात्र विरोधी निर्णय लेना बंद करे सरकार : राहुल

Wed, 12 Feb 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
protest
कुल्लू कालेज में अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते एवीबीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : Kullu
कुल्लू/सैंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई ने बुधवार को छात्र संघ की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कॉलेज परिसर में किए गए प्रदर्शन में इकाई ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एबीवीपी छात्र संगठन के छात्रों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

संगठन के इकाई अध्यक्ष राहुल विष्ट ने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के बजाय विरोधी निर्णय ले रही है। वर्तमान में शिक्षा विभाग के पास शिक्षक ही नहीं है। सूबे के अधिकतर स्कूलों व कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पद पड़े हैं। सरकार रिक्त पदों को भरने के बजाश् छात्र हितों के खिलाफ कार्य कर रही है। छात्र संघ ने कई बार सरकार से छात्र संघ के चुनाव बहाल करने की मांग की है। सरकार छात्रों को उनके अधिकार नहीं देना चाहती। ऐसे में वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार की ओर से छात्र संघ के चुनावों पर लगाए गए प्रतिबंध को वर्तमान सरकार भी नहीं हटाना चाहती। राहुल विष्ट ने कहा कि सरकार का मानना है कि कॉलजों में छात्र संघ के चुनाव करवाने से कॉलेज परिसर में लड़ाई-झगड़े का माहौल बन जाता है, जिससे छात्रों की शिक्षा पर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो सरकार विधायकों व मंत्रियों के चुनाव भी न करवाए। सरकार को घेरते हुए राहुल विष्ट ने कहा कि सरकार छात्रों हितों के लिए काम करे। बढ़ी हुई फीस वापस करने की मांग के अलावा प्रदेश विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम एवं पुनर्मूल्यांकन के परिणाम को शीघ्र घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि एबीवीपी छात्र संगठन न केवल छात्र हितों में बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी कार्य करता है। प्रदेश सरकार मेडिकल महाविद्यालय में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर उपकरणों, डॉक्टरों, अध्यापकों एवं स्टाफ की कमी को देखते हुए रिक्त पड़े सभी पदों को जल्द भरें। इस मौके पर एबीवीपी कुल्लू इकाई के उपाध्यक्ष सुमित ठाकुर, दीप्ति ठाकुर, नितिन ठाकुर, रोविन ठाकुर, अभय राणा, रूपेंद्र, अमित, चेतना, नेहा, अमित, दीप्ति, यशु, शिवानी, रविंद्र, स्वीटी, शीतल, महेंद्र ठाकुर देचेन आदि सदस्य उपस्थित रहे। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सैंज ने भी बुधवार को कॉलेज और प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान इकाई अध्यक्ष कौल सिंह और जिला संयोजक प्रशांत नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed