फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Progress of the TB elimination campaign reviewed.

Kullu News: टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति जांची

Sat, 26 Sep 2026 04:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Progress of the TB elimination campaign reviewed.
कुल्लू। जिला स्तरीय राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रबंध उपनिदेशक एवं राज्य टीबी अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने की। इसमें जिले में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत चल रही गतिविधियों और प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में टीबी मरीजों की पहचान, जांच, उपचार और फॉलोअप से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में चल रही गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राधा शर्मा, चिकित्सा अधिकारी एवं जिला टीबी अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार, राज्य मुख्यालय के प्रतिनिधि डॉ. निशांत सोनी, डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट हिमाचल प्रदेश डॉ. श्रुति और डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट मंडी जोन समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed