फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   programme in school

शमशी के प्ले स्कूल में मनाया दादा-दादी दिवस

Sun, 18 Oct 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 18 Oct 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
programme in school

भुंतर के शमशी स्थित अकादमिक हिल पब्लिक स्कूल और राइज एंड शाइन स्कूल में दादा-दादी दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में बच्चों के दादा-दादियों को बुलाया गया, जहां पर बच्चों ने अपने दादा-दादियों के साथ जमकर मस्ती की। स्कूल की एमडी विनीता शर्मा ने बताया कि उनके स्कूल में दादा-दादी दिवस मनाने की नई परंपरा शुरू की गई है।

विज्ञापन


इसके जरिये बच्चों को संयुक्त परिवार के महत्व के साथ ही बुजुर्गों का आदर और अपनी संस्कृति के करीब आने का मौका मिलता है। एमडी ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इस मौके पर बच्चों के इतने तादाद में दादा-दादी स्कूल पहुंचेंगे। विनीता शर्मा ने बताया कि इस मौके पर नरेशा शर्मा ग्रैंड मॅदर ऑफ दी ईयर तथा पूर्ण चंद को ग्रैंड फादर ऑफ दी ईयर के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान म्यूजिकल चेयर रेस, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता समेत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। स्कूल की छात्रा हर्षिता ने चिट्टियां कलाइयां और रिदम ने पजामा पार्टी गीत डांस पेश किया। अनिमेष राग ने नानी तेरी मॉरनी को चोर ले गए कविता सुनाई। वहीं स्कूल की अध्यापिकाओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed