{"_id":"61c612655d10ed0f6075de8e","slug":"prime-minister-to-be-welcome-in-kulluvi-attire-in-mandi-rally-of-bjp-kullu-news-sml394568794","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में कुल्लवी वेशभूषा में होगा प्रधानमंत्री का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में कुल्लवी वेशभूषा में होगा प्रधानमंत्री का स्वागत
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 27 दिसंबर को मंडी में प्रधानमंत्री मोदी का कुल्लवी परंपरा में स्वागत होगा। रैली में जिले की पांच हजार महिलाएं कुल्लवी वेशभूषा में शामिल होंगी। शुक्रवार को जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनीषा सूद की अध्यक्षता में बैठक हुई।
सूद ने बताया कि कुल्लू जिले के चारों मंडल मनाली, कुल्लू, बंजार और आनी महिला मोर्चा की महिलाएं बूथ स्तर पर घर-घर जाकर मुख्यमंत्री का प्रधानमंत्री की रैली को लेकर निमंत्रण पत्र वितरित कर रही हैं। रैली में सभी महिला कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में आएंगी।
कहा कि मनाली मंडल में जिंदू ठाकुर, कुल्लू में बिमला ठाकुर, बंजार में माला ठाकुर तथा आनी में बिंदु बाला ठाकुर की अध्यक्षता में यह कार्य किया जा रहा है। मनीषा सूद ने आगे बताया कि महिलाओं को आने जाने की सुविधा के लिए परिवहन की उचित व्यवस्था की है। बैठक में जिला भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री रुक्मिणी जोशी, विमला ठाकुर और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।