फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Posts of Chemistry and Commerce lecturers are vacant.

Kullu News: केमिस्ट्री और कॉमर्स प्रवक्ता के पद खाली

Wed, 30 Sep 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Posts of Chemistry and Commerce lecturers are vacant.
हरिपुर (कुल्लू)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हरिपुर में केमिस्ट्री और कॉमर्स प्रवक्ता के पद खाली होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मौजूदा समय में स्कूल में मेडिकल संकाय में 12 और कॉमर्स संकाय में 16 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों संकायों में विद्यार्थियों की संख्या होने के बावजूद संबंधित विषयों के प्रवक्ता ही नहीं हैं। इससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। अभिभावक जीत राम, लक्ष्मण, बुधराम, संजय, घनश्याम और लोकेंद्र ने बताया कि स्कूल में पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि केमिस्ट्री और कॉमर्स के प्रवक्ता न होने से विद्यार्थियों को इन विषयों की पढ़ाई में दिक्कत आ रही है। स्कूल में लंबे समय से मेडिकल संकाय के प्रवक्ता का पद खाली है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पाठशाला में खाली पदों को जल्द भरने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पुष्पा देवी ने बताया कि हरिपुर स्कूल में केमिस्ट्री और कॉमर्स के प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए अन्य प्रवक्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed