फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   political

आठ मतदान केंद्रों की कमान संभालेंगी महिलाएं

Thu, 28 Oct 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
political
कुल्लू। लोकसभा उपचुनाव के बीच भी नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया जाएगा। जिले में आठ मतदान केंद्र ऐसे बनाए गए हैं, जिनकी कमान महिला कर्मचारियों के हवाले रहेगी। मतदान केंद्र में चुनाव अधिकारी से लेकर सुरक्षा का जिम्मा महिलाएं संभालेंगी। ये मतदान केंद्र महिला शक्ति को समर्पित करते हुए बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो महिला मतदान केंद्र रहेंगे। मनाली विधानसभा के तहत बूथ नंबर 13 अलेउ और 15 नसोगी को महिला मतदान बनाया गया है। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में शहर के अंतर्गत पोलिंग बूथ नंबर 37 ढालपुर-एक और बूथ नंबर 42 खोरीरोपा- 2 भी इसी श्रेणी में शामिल किए हैं। बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत बूथ नंबर 102 होरनगाड़ और 110-वारडा में भी चुनाव प्रक्रिया महिला कर्मचारी पूरी करवाएंगी।
विज्ञापन

आनी विधानसभा क्षेत्र के तहत पोलिंग बूथ नंबर 36 भाटनीबाई और निरमंड खंड के बूथ नंबर 138 निरमंड-2 को महिला मतदान केंद्र बनाया गया है। महिला मतदान केंद्र के लिए बनाई गई पोलिंग पार्टियों को स्टेशनों के लिए रवाना किया गया है। शुक्रवार को इन महिला बूथ में सजावट का कार्य करने के साथ अन्य जरूरी इंतजामों को पूरा किया जाएगा। शनिवार को महिला कर्मचारियों की देखरेख में चुनाव होंगे। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इसी का संदेश देते हुए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो महिला मतदान केंद्र बनाए हैं। यहां महिला कर्मचारियों की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed