{"_id":"68d42aeec5c76f44ff049354","slug":"police-raid-dj-party-in-tulga-forest-one-person-booked-kullu-news-c-89-1-klu1001-157766-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तुलगा के जंगल में डीजे पार्टी पर पुलिस का छापा, एक व्यक्ति पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तुलगा के जंगल में डीजे पार्टी पर पुलिस का छापा, एक व्यक्ति पर केस
Wed, 24 Sep 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:01 PM IST
सार
मणिकर्ण घाटी की इस सुरम्य जगह में चल रही अर्धनग्न पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
डीजे पार्टी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
तुलगा के जंगलों में धूम मचा रही डीजे पार्टी अचानक पुलिस की कार्रवाई से थम गई। मणिकर्ण घाटी की इस सुरम्य जगह में चल रही अर्धनग्न पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला। स्थानीय शांति भंग करने वाली इस नशेड़ी पार्टी पर साउंड सिस्टम जब्त करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गंभीर संदेश दिया कि कानून के सामने किसी को रियायत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में शांति लौटने की उम्मीद जगी है। मणिकर्ण घाटी के तुलगा के जंगल में डीजे पार्टियों की पुलिस को शिकायत मिली थी। मंगलवार रात को टीम ने डीजे पार्टी में दबिश दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने डीजे पार्टी में बजाया जा रहा साउंड सिस्टम जब्त कर लिया। डीजे पार्टी मामले में एक स्थानीय व्यक्ति के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर कसोल के नाम से डीजे पार्टी में अर्धनग्न होकर युवक-युवतियों के झूमने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
गौर रहे कि मणिकर्ण घाटी का कसोल पर्यटकों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थल है। घाटी के कुछ क्षेत्रों में पहले भी डीजे और रेव पार्टी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस बार डीजे पार्टी तुलगा के जंगल में चल रही थी। इससे स्थानीय लोगों की शांति भंग हो रही थी। लोगों के मुताबिक लगातार यहां डीजे पार्टियां की जा रही थीं। पुलिस की भूमिका पर भी लोगों ने सवाल खड़े किए थे। पुलिस ने समय पर पहुंचकर पार्टी को बंद करवाया। बहरहाल, पुलिस की कार्रवाई के बाद कई तरह की चर्चाओं का माहौल है। उधर, डीएसपी राजेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने डीजे पार्टी करने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साउंड सिस्टम को भी जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन