फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   PO cell arrested proclaimed criminal from Dhalpur

पीओ सेल ने उद्घोषित अपराधी को ढालपुर से किया गिरफ्तार

Fri, 18 Nov 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
PO cell arrested proclaimed criminal from Dhalpur
कुल्लू। पुलिस के पीओ सेल को उद्घोषित अपराधी पकड़ने में कामयाबी मिली है। उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने दो सप्ताह में ही पकड़ लिया। उसे पुलिस के पीओ सेल ने ढालपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि उद्घोषित अपराधी ढालपुुर के आसपास है। इसके बाद पुलिस ने उसे तलाशना शुरू किया और उसके ठिकाने पर धर दबोचा। गौर रहे कि इसके खिलाफ 01 मई 2016 को आईपीसी की धारा 341, 323, 325, 506 के पुलिस थाना सदर कुल्लू में मामला दर्ज हुआ था। लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन

आदेश की अवमानना करने पर 03 नवंबर 2022 को सीजेएम कुल्लू की अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि वांछित उद्घोषित अपराधी रविंद्र शर्मा 35, पुत्र रेवती राम शर्मा, गांव घियागी ,डाकघर जिभी, तहसील बंजार, कुल्लू को वीरवार को ढालपुर में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed