फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Plus two exam under CCTV surveillance in kullu center

Kullu News: सीसीटीवी की निगरानी में हुई जमा दो की परीक्षा

Fri, 10 Mar 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 10 Mar 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Plus two exam under CCTV surveillance in kullu center
कुल्लू। जिला कुल्लू में 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा करवाई गई। सुबह के सत्र में 108 केंद्रों में 8,857 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की यह परीक्षा सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में हुई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए विद्यार्थी केंद्रों पर निर्धारित समय से पहले ही पहुंचना शुरू हो गए थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर और राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय सुल्तानपुर में विद्यार्थी एक घंटा पहले 8 बजे ही पहुंच गए थे। जिला कुल्लू में सरकारी स्कूलों के 5,857 और निजी स्कूलों के करीब 3,000 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मार्च से दसवीं और बारहवीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाएं ले रहा है। शुक्रवार को 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा करवाई गई। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों और शिक्षकों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी नीलाक्षी, शिवांगी, प्रिया, सीमा, अभिषेक, सौरव, मोहित, अरुण, अशोक, संतोष आदि ने कहा कि परीक्षा से चिंता सता रही थी कि प्रश्नपत्र कैसा आएगा। कहा कि पाठ्यक्रम के अनुसार ही प्रश्न पूछे गए थे। उन्होंने कहा कि पहली परीक्षा बेहतर हुई है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक शांति लाल शर्मा ने कहा कि कुल्लू में 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 8,857 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed