फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pleasant journey from Ramshila to Bariphadru

Kullu News: रामशिला से बारीपधरू तक सुहाना हुआ सफर

Thu, 13 Jun 2024 04:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 13 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Pleasant journey from Ramshila to Bariphadru
कुल्लू-बिजली महादेव रोड़ पर हो रही टायरिंग।-सोशल ​मीडिया
कुल्लू। जिला कुल्लू के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव को जोड़ने वाली कुल्लू-बिजली महादेव सड़क में करीब पांच किलोमीटर में टारिंग का कार्य पूरा कर लिया है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर रामशिला से लेकर बारीपधरू के करीब तक टारिंग की है। इसके आगे भी सड़क की दशा सुधारने के लिए विभाग के द्वारा प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

गौर रहे कुल्लू से लेकर बिजली महादेव तक करीब 25 किलोमीटर सड़क है। सड़क का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विस्तारीकरण हो रहा है। इस पर 16 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। विस्तारीकरण के तहत शांगरीबाग से लेकर बारीपधरू से पहले तक सड़क को चौड़ा किया गया। इसके बाद सड़क किनारे नालियों का निर्माण कर टारिंग की गई है। अब पांच किलोमीटर में टारिंग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

शांगरीबाग से लेकर बारीपधरू तक टारिंग होने से ग्रामीणों को राहत मिली है। वहीं लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर सड़क की टारिंग की तस्वीरें सांझा करते हुए सड़क को बेहतर बनाने की बात की है। उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव के दौरान स्थानीय जनता को सड़क पक्का करने वादा किया था, जो अब पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामशिला-बिजली महादेव सड़क पर पांच किलोमीटर हिस्से की टारिंग का कार्य पूरा कर लिया है। सड़क के अगले हिस्से को भी दुरूस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। सड़क चकाचक होने से लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

- विवेक गौतम, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी


बिजली महादेव के दर्शन के लिए प्रतिदिन पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु
खराहल की चोटी पर स्थित बिजली महादेव के दर्शन के लिए इन दिनों सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सावन के महीने में यहां हर दिन उत्सव जैसा माहौल रहता है। कुल्लू से बिजली महादेव सड़क में विस्तारीकरण कार्य पूरा होने से श्रद्धालुओं का सफर भी सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed