{"_id":"65bbda87b3ae635a060c6ac4","slug":"people-upset-due-to-lack-of-bus-services-till-manali-kullu-news-c-89-1-ssml1015-116008-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली तक बस सेवाएं न मिलने से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली तक बस सेवाएं न मिलने से लोग हुए परेशान
Thu, 01 Feb 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। बर्फबारी के कारण मनाली से वाया नग्गर कुल्लू का संपर्क कट गया है। मनाली से नग्गर की ओर बस सेवा प्रभावित चल रही है। कुल्लू से अरछंडी तक ही बस सेवाएं वीरवार को जारी रहीं।
अरछंडी से नग्गर, हरिपुर, करंजा, जगतसुख होते हुए मनाली के लिए बसें नहीं जा सकीं। इससे अरछंडी से मनाली तक करीब 25 किलोमीटर के क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। राइट बैंक में कुल्लू से पतलीकूहल तक बस सेवाएं जारी रहीं, लेकिन वामतट पर अधिक बर्फबारी होने के कारण बस सेवा अरछंडी तक ही मिली।
इससे आगे सवारियों को टैक्सी का भारी भरकम किराया देकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। बस अड्डा प्रभारी कुल्लू मनोज कुमार ने कहा कि राइट बैंक में कुल्लू से पतलीकूहल तथा वामतट पर कुल्लू से अरछंडी तक बसों का संचालन किया गया। सड़क से बर्फ हटने के बाद ही मनाली की ओर बसें चलाई जाएंगी। संवाद