फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People took to the streets to protest against cow smuggling

Kullu News: गो तस्करी के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

Tue, 16 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
People took to the streets to protest against cow smuggling
भाजपा ने देव समाज के साथ मनाली में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मालरोड में निकली रैली, राज्यपाल और सीएम को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश में गोधन से भरी गाड़ियां पकड़ने और कथित गो तस्करी के विरोध में लोग सड़कों पर उतर गए हैं। मंगलवार को मनाली में गो तस्करी के विरोध में रैली निकली गई। भाजपा ने देव समाज को साथ लेकर मनुरंगशाला से मनाली के मालरोड तक रैली निकली। इसके बाद एसडीएम रमन कुमार शर्मा के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे मनुरंगशाला में भाजपा और देव समाज के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इसके बाद देव समाज प्रकोष्ठ के बैनर तले लोगों ने मनाली के मालरोड में रैली निकली। मनुरंगशाला से शुरू हुई रैली आइबैक्स चौक से वापस अटल चौक पहुंची। यहां जनसभा का भी आयोजन किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि मंडी, मढ़ी और दारचा में गोधन से भरे ट्रक पकड़े गए। राहनी नाला में अपनी जान की परवाह करते हुए स्थानीय लोगों और एक गुजर ने राहनी नाले में ट्रक के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर रोका। इसमें चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने पशुओं को बेसहारा न छोड़ें। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि प्रदेश में गो तस्करी के मामले आ रहे हैं जो यह चिंता का विषय है। इसमें प्रदेश सरकार को गंभीरता से चिंतन कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चहिए। भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मकरध्वज शर्मा ने कहा कि गो तस्करी और गोवध की घटनाएं कलंकित करने वाली हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती की जरूरत है। इस अवसर पर भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह और नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में भाजपा के जिलाध्यक्ष अरविंद चंदेल, प्रदेश भाजपा सह प्रभारी अमित सूद, भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह प्रभारी जयचंद ठाकुर, भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास, विभिन्न देवी-देवताओं के कारदार और महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया।

गोधन से भरे ट्रक पकड़ने वाले किए सम्मानित
मनाली। गोधन से भरे ट्रक को पकड़ने में मोहम्मद रफी, पलचान के पूर्व प्रधान सुंदर सिंह, आदित्य, नंद लाल को पूर्व मंत्री ने सम्मानित किया। मंडी में भी ट्रक पकड़ने वाले सौरभ को भी सम्मानित किया गया। भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मकर ध्वज शर्मा ने उनके साहस की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed