फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Convent school students set the stage on fire

Kullu News: कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने बांधा समां

Sun, 13 Sep 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Convent school students set the stage on fire
कुल्लू में कांवेट स्कूल वा​र्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देते स्कूली छात्र-छात्राएं।-संवाद
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित कुल्लू काॅन्वेंट स्कूल ने अटल सदन में वार्षिक समारोह मनाया। दो दिनों तक चले समारोह के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

10 सितंबर को कार्यक्रम का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी कुल्लू डॉ. जयबंती ठाकुर ने किया। वहीं, 11 सितंबर को समापन पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक सेकर द्वारा किया गया। इस दौरान जीबी पंत हिमालयन पर्यावरण संस्थान मौहल के प्रभारी राकेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंधक सुरेश कुमार और प्रधानाचार्य रितु ने स्कूल की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। इस दौरान वर्षभर शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। दो दिनों तक चले कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी, फिल्मी और लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed