{"_id":"6aa6de8c665b89ee520b0072","slug":"the-message-of-de-addiction-resonated-through-the-melody-of-music-kullu-news-c-89-1-ssml1012-186638-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: संगीत की धुन पर गूंजा नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: संगीत की धुन पर गूंजा नशामुक्ति का संदेश
विज्ञापन
कुल्लू। रागाज म्यूजिक प्रोडक्शन की ओर से आयोजित हिमालयन स्टार हंट कुल्लू गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का रविवार को देव सदन में समापन हुआ। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और संगीत एवं कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखारने का संदेश दिया गया।
समापन समारोह में बड़ागढ़ रिजॉर्ट के निदेशक नकुल खुल्लर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगीत और कला युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं।
प्रतियोगिता का मुख्य संदेश ‘नो ड्रग्स, ओनली म्यूजिक’ रहा। इस दौरान कलाकारों ने गायन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। शिमला की सानवी, कुल्लू की रिधिमा, शिमला के विशाल, अनन्या चौहान और गुर्विका शर्मा सहित अन्य प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आयोजक डॉ. सुरेश ने कहा कि हिमालयन स्टार हंट का उद्देश्य हिमाचल की उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को संगीत एवं कला के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर एडवोकेट रेवत राम राणा, देवराज शर्मा और सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।