{"_id":"68deb66bc1a5f7bd050b278c","slug":"people-started-gathering-four-hours-before-the-rath-yatra-to-witness-it-kullu-news-c-89-1-ssml1012-158467-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रथयात्रा देखने चार घंटे पहले ही जुटने लगे थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रथयात्रा देखने चार घंटे पहले ही जुटने लगे थे लोग
Thu, 02 Oct 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में सात दिवसीय दशहरा उत्सव में निकली भगवान रघुनाथ की शोभायात्रा में भाग लेते देवता और दे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने 12 बजे ही सील कर दिया था रथ मैदान
आपदा के जख्मों को भूल जिले की हर घाटी के लोगों की रही भागीदारी
रोशन ठाकुर
कुल्लू। ढाई महीने तक जिलावासियों ने आपदा के गहरे जख्मों को सहा है। जिले का कोई भी ऐसा कोना नहीं है, जहां नुकसान न हुआ हो। आपदा के 24 दिन बाद भी जिले का जनजीवन पटरी में नहीं लौटा है।
ऐसे में देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को देखने के लिए हर घाटी के लोगों ने भाग लिया। भगवान रघुनाथ की रथयात्रा शाम 4:50 बजे शुरू हुई लेकिन रथयात्रा और अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। इसके लिए लोगों ने सुबह 12:00 से पहले रथ मैदान में डेरा डालना शुरू कर दिया था। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से रथ मैदान को दोपहर 12:00 बजे से पहले ही सील कर दिया था। लोगों ने तेज धूप के बीच रथयात्रा के लिए चार घंटे का इंतजार किया। हालांकि शुरू में लोगों की भीड़ सैकड़ों में थी। जैसे ही भगवान रघुनाथ का प्रवेश रथ मैदान में हुआ देखते ही देखते पूरा मैदान और सड़कें लोगों की भारी भीड़ से भर गईं। बाह्य सराज आनी-निरमंड से लेकर कुल्लू-मनाली, बंजार, सैंज, मणिकर्ण, खराहल, लगवैली के हजारों लोगों ने आपदा को पीछे छोड़कर सूबे के सबसे बड़े कुल्लू दशहरा के गवाह बने।
जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर, भागे राम राणा, नरोत्तम ठाकुर और लाल चंद ठाकुर ने कहा कि आपदा ने लोगों ने ताउम्र न भूलने वाले जख्म दिए हैं। बावजूद इसके जिलावासियों में देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था है। किसी भी दुख-दर्द व मुसीबत में वह सबसे पहले देवताओं की शरण में ही पहुंचते हैं। चाहे वह आपदा का वक्त ही क्यों न हो, इस दौरान भी लोग देवता की शरण में गए थे।
विज्ञापन
--