{"_id":"65d3a2ebeda8ed717300c214","slug":"people-came-out-to-protest-against-bijli-mahadev-ropeway-amidst-rain-kullu-news-c-89-1-klu1001-117158-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बारिश के बीच बिजली महादेव रोपवे के विरोध में उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बारिश के बीच बिजली महादेव रोपवे के विरोध में उतरे लोग
विज्ञापन
कुल्लू। बिजली महादेव रोपवे बनाने के विरोध में जिला मुख्यालय कुल्लू में सोमवार को बारिश के बीच लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति खराहल और कशावरी फाटी ने रामशिला से लेकर ढालपुर तक तीन किलोमीटर रैली निकाली। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
उपायुक्त को ज्ञापन प्रेषित किया गया। बारिश के बावजूद महिलाएं छाता लेकर प्रदर्शन में शामिल हुईं। बारिश भी प्रदर्शनकारियों का जोश कम नहीं कर सकी। लोगों ने बिजली महादेव रोपवे का विरोध करते हुए एक स्वर में कहा कि रोपवे को किसी भी कीमत में नहीं लगने दिया जाएगा।
जिया पंचायत के प्रधान संजू पंडित ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार रोपवे का मुनाफा आधा-आधा करने पर राजी हैं। कुल्लू के विधायक को अंहकार हो गया है। रोज गाड़ियों में घूमते हैं, उन्होंने एक बार भी लोगों से बात करने की कोशिश नहीं की। प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जब मणिकर्ण में शरारती तत्वों ने पिछले साल हुड़दंग मचाया तो आपने कुछ नहीं किया। देवता बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बिजली महादेव रोपवे को रद्द करे। जनभावना और देव आस्था की कद्र की जाए।
विज्ञापन
बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति खराहल और कशावरी फाटी के अध्यक्ष सरचंद ठाकुर ने कहा कि रोपवे का विरोध तीन साल पहले भाजपा सरकार में भी किया गया था। स्थानीय नेता रोपवे लगाने में अपना हित देख रहे हैं। रोपवे से स्थानीय जनता को क्या मिलेगा। रोपवे के लिए एक भी पेड़ काटने नहीं दिया जाएगा। बिजली महादेव रोपवे को लगने नहीं दिया जाएगा, इसके लिए हम मर मिटने को तैयार हैं। इस दौरान सुनील राणा, हेमराज शर्मा, नीरत नैय्यर आदि मौजूद रहे।