फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pear plucking gained momentum, now the crop has reached Bandrol also

Kullu News: नाशपाती के तुड़ान ने पकड़ा जोर, अब बंदरोल में भी पहुंची फसल

Mon, 01 Jul 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pear plucking gained momentum, now the crop has reached Bandrol also
सब्जी मंडी में आई नाशपाती।
कुल्लू। नाशपाती सीजन की शुरुआत हो चुकी है। भुंतर और निचले क्षेत्रों में नाशपाती के तुड़ान ने जोर पकड़ लिया है। जून में कम हुई बारिश के चलते इस बार नाशपाती का आकार अच्छा नहीं बन पाया है। फिर भी बागवानों ने नाशपाती का तुड़ान शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में मंडियों में नाशपाती की ज्यादा खेप आएगी।
विज्ञापन

अभी तक भुंतर सब्जी मंडी में ही नाशपाती आ रही थी। अब बंदरोल सब्जी मंडी में भी नाशपाती पहुंचना शुरू हो गई है। जिले की सीमा के साथ लगती टकोली सब्जी मंडी में पिछले कई दिनों से नाशपाती आ रही है। नाशपाती 90 से 100 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रही है। नाशपाती के दाम बेहतर रहने से बागवानों को फायदा मिल रहा है। बागवानों को सीजन के दौरान बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले इस बार नाशपाती की फसल ज्यादा है। वर्ष 2023 में नाशपाती का 2,624 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ था जबकि वर्ष 2024 में कुल्लू जिले में 3,823 मीट्रिक टन उत्पादन होने की उम्मीद है। बागवान गगन, मोहर सिंह और दिले राम ने कहा कि नाशपाती के तुड़ान ने अब जोर पकड़ लिया है। कुछ बागवान नाशपाती को कार्टन में भरने के बाद पंजाब की मंडियों में भेज रहे हैं। नाशपाती की देशभर की मंडियों में खूब डिमांड रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बंदरोल सब्जी मंडी की शॉप नंबर 35बी के आढ़ती संजय ठाकुर ने कहा कि सोमवार को ए ग्रेड नाशपाती 90 से 100 रुपये प्रतिकिलो बिकी।
फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन कुल्लू सदर के महासचिव सुनील राणा ने कहा कि बागवानों को उत्पादों के बेहतर दाम मिले, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed