फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Parvati broke the matka and won the prize.

Kullu News: पार्वती ने मटका फोड़ जीता इनाम

Thu, 09 Mar 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 09 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Parvati broke the matka and won the prize.
सैंज/कुल्लू। विजन इंडिया फाउंडेशन ने सैंज के दुशाहड़ में महिला जागरुकता पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं को सरकार और विभागों की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन

मनोरंजन के लिए चम्मच दौड़, तीन पैर दौड़, कुर्सी दौड़, घड़ाफोड़, रस्साकशी तथा लोकनृत्य प्रतियोगिताएं करवाईं। रस्साकशी में महिला मंडल दुशाहड़ की महिलाओं ने दमखम दिखाकर विजेता का खिताब हासिल किया। महिला मंडल उंधिसारी उपविजेता रहा। चम्मच दौड़ में दुर्गा देवी प्रथम, सीमा द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

तीन पैर दौड़ में महिला मंडल भुंशल प्रथम, महिला मंडल कोंशा द्वितीय रहा। कुर्सी दौड़ में कृष्णा ने प्रथम, सरला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में पार्वती विजेता रही। जागरुकता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोकनृत्य प्रतियोगिता रही जिसमें महिला मंडल भुंशल प्रथम, महिला मंडल देवगढ़ द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. चांद किशोर गौतम ने कहा कि महिलाएं जागरूक होंगी तो पूरा परिवार जागरूक होगा। इस दौरान विजन इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक डीआर गौतम, निदेशक खेमराज, डीसी कौशल, पुष्पा, अनुरंजनी, महेंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed