फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Paragliders and equipment checked in Raison

Kullu News: रायसन में की पैराग्लाइडर और उपकरणों की जांच

Sat, 23 May 2026 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Paragliders and equipment checked in Raison
कुल्लू के नांगाबाग में पैराग्लाइडरों की जांच करती संयुक्त तकनीकी जांच कमेटी।-संवाद
कुल्लू। पर्यटन विभाग ने रायसन के नांगाबाग पैराग्लाइडिंग साइट पर सुरक्षा मानकों की जांच के लिए शनिवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान सात ऑपरेटरों के 44 पैराग्लाइडर और संबंधित उपकरणों की तकनीकी जांच की गई। सभी उपकरण निर्धारित मानकों पर खरे उतरने के बाद पास घोषित किए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण टीम ने पैराग्लाइडरों के विंग, हार्नेस, हेलमेट, रिजर्व पैराशूट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की बारीकी से जांच की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन गतिविधियों में पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

संयुक्त तकनीकी जांच कमेटी के अध्यक्ष एवं अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि जिन ऑपरेटरों के उपकरण जांच में पास पाए गए हैं, उन्हें ही उड़ान संचालन की अनुमति दी जाएगी। पर्यटन अधिकारी राेहित शर्मा ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की जांच अभियान जारी रहेंगे। इस दौरान पिरड़ी रिवर राफ्टिंग के प्रभारी गिमनर सिंह, सूचना अधिकारी योगराज कटोच, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग और कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed