फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Over 35,000 tourists arrived in Manali over the weekend.

Kullu News: मनाली में वीकेंड पर पहुंचे 35 हजार से अधिक पर्यटक

Sat, 13 Dec 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 13 Dec 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Over 35,000 tourists arrived in Manali over the weekend.
मनाली के मॉल रोड़ पर उमड़ी पर्यटको की भीड़।-संवाद
पर्यटन नगरी के होटलों की ऑक्यूपेंसी 60 प्रतिशत के पार पहुंची
विज्ञापन


मनाली से रोहतांग और शिंकुला तक लगा पर्यटकों का मेला

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। क्रिसमस नजदीक आते ही मनाली में पर्यटकों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया है। इस बार वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों का मेला लग गया है।
तीन दिन में 35 हजार से अधिक पर्यटक मनाली आए। इस दौरान तीन हजार से भी अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है।


ग्रीन टैक्स बैरियर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार को 985, शुक्रवार को 1100 और शनिवार को 900 से अधिक पर्यटक वाहन बाहरी राज्यों से मनाली में आए हैं। 100 से अधिक वोल्वो बसें अलग से शामिल हैं। मनाली में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति भी बनी। फोरलेन पुल से भूतनाथ मंदिर, वाहंग और अलेउ की तरफ वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिलीं। मालरोड पर शाम होते ही पर्यटकों की काफी भीड़ जुटी। दिन के सतय रोहतांग, शिंकुला, सोलंगनाला सहित सभी पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ जुटी रही। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि वीकेंड पर ठीक-ठाक भीड़ जुटी है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा बताया कि यातायात जाम से निपटने के तमाम प्रबंध किए गए हैं। क्रिसमस और नए साल पर यातायात जाम की समस्या पेश न आए, इसके लिए अतिरिक्त जवान भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed