{"_id":"6a04651fa56ccce3fa0de3ba","slug":"opportunity-to-take-admission-in-schools-till-25th-may-kullu-news-c-89-1-klu1001-176238-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्कूलों में 25 मई तक दाखिला लेने का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्कूलों में 25 मई तक दाखिला लेने का अवसर
विज्ञापन
औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मिलेगा प्रवेश
जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के सरकारी स्कूलों में किन्हीं कारणों से प्रवेश न पाने वाले जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने किन्हीं कारणों से स्कूलों में प्रवेश न ले पाने वालों के लिए अब प्रवेश की तिथि को 25 मई तक बढ़ा दिया है। ये विद्यार्थी अब 25 मई तक प्रवेश ले सकेंगे। इसमें खासकर वे विद्यार्थी जो कंपार्टमेंट क्लीयर न होने के कारण प्रवेश नहीं ले पाए थे, ऐसे सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए बाकायदा शिक्षा निदेशालय की ओर से उपनिदेशकों को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि, अपरिहार्य कारणों से अब तक प्रवेश न ले पाने वाले विद्यार्थियों को सभी औपचारिकताओं को पूरा करना होगा। इसके बाद स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया होगी। शिक्षा विभाग के इस फैसले से जिले के कई विद्यार्थियों को राहत मिली है। हालांकि, स्कूलों में अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। स्कूलों में पढ़ाई भी नियमित तौर पर चल रही है। इस संबंध में शिक्षा उपनिदेशक उच्च कुल्लू देशराज डोगरा ने कहा कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश स्कूल में दाखिला नहीं ले पाए थे, वे 25 मई तक दाखिला ले सकते हैं।