{"_id":"6a3c1854718c2c3e7500caf8","slug":"oil-tanker-wheel-slips-off-the-road-near-phumad-nala-traffic-jam-ensues-kullu-news-c-89-1-klu1002-179746-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फुमड़ नाला के पास तेल टैंकर का पहिया सड़क से उतरा, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फुमड़ नाला के पास तेल टैंकर का पहिया सड़क से उतरा, लगा जाम
Thu, 25 Jun 2026 11:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। कोकसर के समीप फुमड़ नाला के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब अंबाला से लेह जा रहे तेल से भरे टैंकर का अगला टायर कलवर्ट पर से सड़क के बाहर उतर गया। घटना उस समय हुई जब चालक सामने से आ रहे एक वाहन को पास दे रहा था।
टैंकर चालक त्रिलोकचंद ने बताया कि वह दोपहर को मनाली से वाया रोहतांग और कोकसर होते हुए लेह जा रहा था। इसी दौरान अटल टनल की ओर से एक पर्यटक वाहन फुमड़ नाला के पास तेज गति से आया। सड़क संकरी होने के कारण वाहन को बचाने की कोशिश में टैंकर का अगला चक्का कलवर्ट के बाईं ओर बने डंगे से बाहर उतर गया।टैंकर पलटने से बाल-बाल बच गया।
दुर्घटना के बाद चालक ने कोकसर पुलिस चौकी से मदद मांगी। पुलिस ने कोकसर स्थित आर्मी कैंप से दो रिकवरी वाहन उपलब्ध करवाए और एक निजी जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
घटना के कारण मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। शाम करीब 6:30 बजे सड़क बहाल हो सकी, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हुई। इस दौरान मार्ग पर पर्यटक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।