फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bhuntar's Ganpati Chowk resounded with bhajans.

Kullu News: भजनों से गूंजा भुंतर का गणपति चौक

Mon, 21 Sep 2026 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Bhuntar's Ganpati Chowk resounded with bhajans.
सुरड़ की भजन मंडली ने गणपति बप्पा के भजनों से बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर के गणपति चौक में आयोजित भजन संध्या में भक्तिरस की धारा बही। मां नैना और भद्रकाली भजन मंडली सुरड़ के कलाकारों ने गणपति भगवान के भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
शाम ढलते ही चौक श्रद्धालुओं से भर गया और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। भजन संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना और आरती के साथ हुआ। इसके बाद भजन मंडली के गायकों ने गणपति बप्पा के भजन प्रस्तुत किए। कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से लोगों को एकजुट होने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द, आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने में भी सहायक हैं। श्री गणेश उत्सव मंडल की ओर से 24 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारा भुंतर स्थित होटल तारा विला में होगा। मंडल ने श्रद्धालुओं से भंडारे में पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करने और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed