फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Officials should mark dumping sites for construction debris

Kullu News: निर्माण से निकले मलबे के लिए डंपिंग साइट चिह्नित करें अधिकारी

Wed, 06 Aug 2025 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 06 Aug 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
Officials should mark dumping sites for construction debris
कुल्लू। शहर में खुदाई और निर्माण कार्य से निकलने वाले मलबे को उचित तरीके से ठिकाने लगाने के लिए डंपिंग साइट की आवश्यकता है ताकि इस तरह के मलबे को व्यवस्थित तरीके से डंप किया जा सके। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। वह जिला मुख्यालय में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रावधानों को लागू करने को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से डंपिंग साइट को उचित दूरी पर चिह्नित करें।
विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन निर्माण एवं आपदा से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट का उचित निपटान सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारियों को इस उद्देश्य के लिए भी एक निश्चित डंपिंग साइट बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खनन, नगर परिषद कुल्लू सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed