{"_id":"691b4d0d837f632d4c0082a6","slug":"nutrition-kits-distributed-to-women-in-gushaini-and-banjar-kullu-news-c-89-1-klu1002-161940-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गुशैणी और बंजार में महिलाओं को बांटी पोषण किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गुशैणी और बंजार में महिलाओं को बांटी पोषण किट
Mon, 17 Nov 2025 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
कुपोषण मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। केंद्र सरकार के कुपोषण मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए गुशैणी और बंजार क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विधायक सुरेंद्र शौरी ने अलग-अलग जगह 300 महिलाओं को पोषण किट वितरित कीं। विधायक शौरी ने कहा कि सही पोषण… देश रोशन केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के स्वास्थ्य और विकास की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि यह पहल महिलाओं के पोषण स्तर को मजबूत करने, एनीमिया की रोकथाम और परिवारों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शौरी ने स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्ताओं और महिला समूहों की ओर से किए जा रहे सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की ओर से कुपोषण उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और स्थानीय स्तर पर भी ऐसे अभियानों को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।