फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now water supply will be available in Keylong even in winter

Kullu News: केलांग में अब सर्दी में भी हो सकेगी पानी की आपूर्ति

Fri, 06 Oct 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 06 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Now water supply will be available in Keylong even in winter
लाहौल दौरे के दुसरे दिन उदयपुर उपमंडल में पहुंचे  उपमुख्यमंत्री मुकेश अ​​ग्निहोत्री का स्वागत क
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग को यूरोप की तर्ज पर एंटी फ्रीज वाटर योजना से पीने का पानी पहुंचाया जाएगा। शुक्रवार को केलांग में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 22.80 करोड़ की लागत से बनने वाली योजना का शिलान्यास किया। 24 घंटे पानी की सप्लाई करने वाली इस योजना का पानी माइनस 15 डिग्री तापमान में भी नहीं जमेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में इस तरह की पहली पेयजल योजना होगी। इसकी प्रक्रिया 2021 से शुरू हुई थी और दो साल बाद 2023 को इसका शिलान्यास किया गया। केलांग के साथ लगते बिलिंग नाला से जोड़ी जाने वाली इस योजना की पाइप को जमीन से करीब तीन से पांच फीट नीचे दबाया जाएगा। इससे केलांग मुख्यालय के साथ बिलिंग गांव के 1,777 लोगों को पीने का साफ पानी मिलेगा। यह योजना जल जीवन मिशन के तहत तैयार होगी। जलशक्ति विभाग ने एक साल के भीतर योजना का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

बता दें कि जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में दिसंबर से लेकर अप्रैल तक बर्फबारी में तापमान माइनस डिग्री से नीचे चला जाता है। ऐसे में यहां की पेयजल योजनाएं पूरी तरह से जाम हो जाती हैं। लोगों को बर्फ के बीच नालों से पानी ढोना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना का पानी पहले टैंकों में स्टोरेज किया जाएगा, जो भूमिगत होने के साथ पूरी तरह इंसुलेटिड होंगे। पानी की आपूर्ति करने से पहले इसे ट्रीटमेंट प्लांट में भरा जाएगा जो हीटिंग सिस्टम से लैस होगा।

बताया जा रहा है कि योजना को लाहौल में धरातल पर उतारने से पहले जलशक्ति विभाग के अधिकारी लद्दाख गए थे, जहां इस तरह की पेयजल योजनाओं का अध्ययन किया गया। इसके बाद इसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed