{"_id":"9c2e1e34bf9d03cda3a3c5462a808453","slug":"no-subsidy-on-sprayaer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉवर स्प्रेयर पर सब्सिडी बंद, बागवानों को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉवर स्प्रेयर पर सब्सिडी बंद, बागवानों को झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 04 Oct 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के तहत मिलने वाली पॉवर स्प्रेयर पर सब्सिडी बंद होने से सैकड़ों छोटे बागवानों और किसानों को तगड़ा झटका लगा है। बागवानों ने पॉवर स्प्रेयर खरीदने के लिए बागवानी महकमे में आवेदन कर रखे हैं। अब उनके अरमानों पर पानी फिर गया है। ऐसे में अब बागवान बाजार से दोगुणा कीमत पर पॉवर स्प्रेयर खरीदने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
सब्सिडी बंद होने से तमाम बागवान सरकार की गलत नीति के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सैकड़ों बागवानों ने पॉवर स्प्रेयर खरीदने के लिए आवेदन कर रखा है। बागवान अमित, कर्मचंद, चमन, राकेश, महेंद्र ठाकुर, यशपाल राणा, प्रताप, सेस राम, ठाकर सिंह, युवराज, गोपाल महंत आदि ने कहा कि पॉवर स्प्रेयर खरीदने के लिए इस साल बजट रखा था, लेकिन सब्सिडी बंद होने पर अब पॉवर स्प्रेयर नहीं खरीद सकेंगे। उल्लेखनीय है कि बागवानों को सब्सिडी में यह पॅावर स्प्रेयर 10 हजार रुपये तक मिलता था लेकिन अब बाजार से 20 से 25 हजार रुपये दे कर खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
फलोत्पादक संघ के प्रधान महेंद्र उपाध्याय कहते हैं कि सब्सिडी बंद होने से सबसे ज्यादा नुकसान छोटे बागवानों को हुआ है। उन्होंने कहा कि छोटे बागवानों के लिए सब्सिडी राहत भरी आर्थिक सहायता थी। एकदम अधिक पैसा खर्च करने में ये बागवान सक्षम नहीं होते हैं। किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी का कहना है कि सब्सिडी बंद करने से ये बागवान बाजार से महंगी कीमत पर स्प्रेयर नहीं खरीद पाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस निर्णय पर दोबारा विचार किया जाए। बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. बीसी राणा ने कहा कि इसके लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा है। जैस ही बजट का प्रावधान होगा तो बागवानों को दोबारा से सब्सिडी दी जाएंगी।
विज्ञापन