फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   No pipes for drinking water schemes, flax is being used for installation

Kullu News: पेयजल योजनाओं के लिए पाइप नहीं, फ्लैक्स लगाने में हो रहा इस्तेमाल

Sun, 20 Apr 2025 06:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 20 Apr 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
No pipes for drinking water schemes, flax is being used for installation
रथ मैदान ढालपुर में जल श​क्ति विभाग की पाईपों से लगाया गया फ्लैक्स।---सोर्स.....संवाद
छह महीने से रथ मैदान में फ्लैक्स टांगने में इस्तेमाल किए गए हैं जेएसवी के पाइप
विज्ञापन

ढाई इंच क सरकारी पाइपों के दुरुपयोग से व्यवस्था पर सवाल
फ्लैक्स में सीएम, विधायक की फोटो के साथ कैंपा का विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में जल शक्ति विभाग के पाइपों को योजनाओं के बजाय फ्लैक्स लगाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों की मानें तो कई जगह विभाग के पास पानी की योजनाओं के निर्माण के लिए पाइप उपलब्ध नहीं है लेकिन ढालपुर में इस तरह से कई महीनों से पाइप सरकारी फ्लैक्स लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है जो सरासर लापरवाही है।
पानी की योजनाओं के निर्माण के लिए आए इन पाइपों के दुरुपयोग का जीता जागता उदाहरण ढालपुर के रथ मैदान में देखा जा सकता है। जहां दशहरा उत्सव 2024 के दौरान मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक की फोटो लगे कैंपा की उपलब्धियों का प्रदर्शन करते हुए फ्लैक्स को टांगने के लिए जेएसवी के पाइपों का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन उसके बाद इन पाइपों को वापस ले जाना विभाग भूल गया है। लिहाजा, छह महीने से ये पाइप ढालपुर में लगे हैं, जो सीधे तौर पर सरकारी पाइपों का दुरुपयोग है। हालांकि किसी भी आयोजन में विभाग की ओर से पाइपों कुछ समय के लिए देने का प्रावधान है लेकिन उसके बाद पाइपों को वापस ले जाना होता है, लेकिन यहां छह महीने तक का लंबा समय हो चुका है।
विज्ञापन

कैंपा की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए दशहरा उत्सव में यहां कई फ्लैक्स लगाए गए थे जिनमें से कई हटा दिए गए हैं, लेकिन कुछ फ्लैक्स अभी भी यहीं टंगे हैं। हालांकि जिसमें जल शक्ति विभाग के पाइपों का इस्तेमाल किया गया है, उसमें लगा फ्लैक्स बीच से फट चुका है लेकिन उसके बावजूद भी फ्लैक्स टंगा हुआ है और विभाग के पाइप भी यहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स,
हमारे ध्यान में नहीं है और अगर ऐसा है तो इसको लेकर जानकारी जुटाई जाएगी और पाइपों को वापस लाया जाएगा।
अंकित विष्ट, एसडीओ, जल शक्ति विभाग कुल्लू

रथ मैदान ढालपुर में जल शक्ति विभाग की पाईपों से लगाया गया फ्लैक्स।---सोर्स.....संवाद

रथ मैदान ढालपुर में जल शक्ति विभाग की पाईपों से लगाया गया फ्लैक्स।---सोर्स.....संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed