फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   No clue found of woman drowned in Tirthan river

Kullu News: तीर्थन नदी में बही महिला का नहीं मिला सुराग

Mon, 19 Jun 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 19 Jun 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
No clue found of woman drowned in Tirthan river
रविवार को तीर्थन नदी में लापता महिला की तलाश में जुटे एनडीआरएफ की टीम।
गुशैणी/कुल्लू। बंजार में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार के पास से तीर्थन नदी में बही महिला पर्यटक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सोमवार को महिला की तलाश तीर्थन नदी के पांच किलोमीटर के दायरे में की गई।
विज्ञापन

एसडीएम बंजार की अगुवाई में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग, पर्वतारोहण संस्थान मनाली, लापता महिला के परिजनों के साथ स्थानीय एडवेंचर से जुड़े युवाओं समेत 80 लोगों ने तलाश की। सुबह करीब 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक तलाशी अभियान जारी रहा लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

45 वर्षीय पर्यटक महिला के नदी में बह जाने से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। हादसे के दौरान यहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पर्यटक महिला नदी में बही तो थोड़ी दूर तक वह नजर आई, लेकिन एकाएक नदी में बड़े-बड़े पत्थरों के होने से आंखों से ओझल हो गई। महिला की तलाश में वन विभाग के कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने नदी में गोता भी लगाया मगर सफलता नहीं मिली। कई जगह ड्रोन की भी मदद ली गई। इसके फोटो और वीडियो को खंगाला जा रहा है। एसडीएम बंजार हेम राज वर्मा ने कहा कि सुबह से लेकर शाम तक चले तलाशी अभियान में कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है। कहा कि तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed