{"_id":"66e1d222ff81393417058975","slug":"nirmand-manali-gushaini-won-matches-in-volleyball-kullu-news-c-89-1-ssml1015-130629-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वॉलीबाल में निरमंड, मनाली, गुशैणी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वॉलीबाल में निरमंड, मनाली, गुशैणी ने जीते मैच
विज्ञापन
कुल्लू। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू में चल रही अंडर-19 छात्रा वर्ग की माइनर गेम्स में बुधवार को कड़े मुकाबले देखने को मिले। वॉलीबाल, खो-खो और कबड्डी में छात्राओं ने जीत के लिए पूरा दमखम दिखाया। जिलास्तरीय माइनर गेम्स में पांच जोन की 400 छात्रा खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।
वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निरमंड और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा स्कूल सुल्तानपुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें निरमंड स्कूल की छात्राएं मैच जीतकर अगले दौर में पहुंचीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी और मनाली जोन की छात्राओं के बीच हुई टक्कर में मनाली जोन ने बाजी मारी। कुल्लू जोन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुशैणी के बीच हुए मैच में गुशैणी ने मैच जीता। कबड्डी स्पर्धा में गड़सा और बंजार जोन के बीच हुए मैच में गड़सा ने बाजी मारी। जोन मनाली और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी के बीच हुए मैच में आनी स्कूल ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जाऊं ने फोजल को हराया।
खो-खो में मनाली जोन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दियार स्कूल की छात्राओं के बीच सेमीफाइनल होगा। दूसरा सेमीफाइनल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खराहल और ब्रैहिण के बीच खेला जाएगा। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन होगा। विजेता रहने वाली खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
000
..