फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Newly-Shanshar road blocked by landslide

Kullu News: भूस्खलन से न्यूली-शैंशर सड़क अवरुद्ध

Sun, 11 Aug 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Newly-Shanshar road blocked by landslide
सैंज घाटी में ​​स्थित न्यूली-शैंशर पर शरीम के समीप मार्ग पर पहाड़ी से मलबा गिरने में यातायात बं
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की दुर्गम पंचायतों को जोड़ने वाली न्यूली-शैंशर सड़क भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई है। देवता मनु ऋषि के मंदिर से करीब 500 मीटर आगे पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है। इससे छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। सड़क बंद होने से ग्राम पंचायत शैंशर और देहुरीधार के लोगों को दिक्कतें बढ़ गई हैं। सड़क अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीणों को पांच से सात किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। भूस्खलन से किसान-बागवान देवी सिंह, बुद्धि सिंह, बिहारी लाल, मेघु राम के खेत धंस गए हैं। इसके अलावा सेब के पौधे भी ढह गए। रूणबाई गांव में दीप चंद के घर के पास बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। इससे घर को खतरा हो गया है।
विज्ञापन

घाटी में लगातार हो रही बारिश से कभी बिजली, तो कभी सड़क बंद पड़ रही है। इससे हजारों ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण निमत राम, सोहन लाल, आलम चंद, मोहर सिंह, शंभू राम ने कहा कि भारी बारिश के कारण देवता मनु ऋषि के मंदिर से कुछ ही दूरी पर भूस्खलन हुआ है। इस कारण न्यूली-शैंशर सड़क बंद पड़ गई है।
विज्ञापन

यहां से शैंशर तक का सफर करीब पांच किलोमीटर का है। लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क बहाल करने की मांग उठाई है। ग्राम पंचायत देहुरीधार के प्रधान भगत राम ने कहा कि पंचायत में जगह-जगह भूस्खलन से खेतों, बगीचों और घर को नुकसान पहुंचा है। न्यूली-शैंशर सड़क भी अवरुद्ध हुई है। उन्होंने प्रशासन, राजस्व और लोक निर्माण विभाग से ग्रामीणों की सुध लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed