{"_id":"65d3a749bb65d7120205a714","slug":"newly-khad-parvati-river-will-be-channelized-kullu-news-c-89-1-ssml1015-117199-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: न्यूली खड्ड, पार्वती नदी को होगा तटीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: न्यूली खड्ड, पार्वती नदी को होगा तटीकरण
Tue, 20 Feb 2024 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
सैंज में पहुंचे एसडीएम जायजा लेते हुए
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी में प्राकृतिक आपदा के कारण भारी तबाही हुई है। अब बरसात के मौसम में दोबारा नुकसान न हो, इसके लिए न्यूली खड्ड और पिन पार्वती नदी का आवश्यक तटीकरण किया जाएगा।
खड्ड और नदी में खतरे वाले स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा दीवार (क्रेटवाल) लगाई जाएगी। सोमवार को उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने लारजी से लेकर न्यूली तक पिन पार्वती नदी और न्यूली खड्ड का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय हाजरी, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजा ठाकुर और सेवादल अध्यक्ष महेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। जुलाई 2023 में प्राकृतिक आपदा के कारण न्यूली खड्ड और पिन पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ आने के कारण सैंज घाटी में भारी तबाही हुई थी।
विज्ञापन
न्यूली से लारजी तक विभिन्न क्षेत्रों में न्यूली खड्ड में मलबे और पत्थरों के ढेर हैं। इनके न हटने से क्षेत्र में तबाही हो सकती है। बाढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज को नुकसान हुआ था, न्यूली-शैंशर सड़क पर बने दो पुल और त्रेहड़ा में एक जीप योग्य पुल बह गया था। अब संयुक्त निरीक्षण के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को उपमंडलाधिकारी ने बरसात से पहले लारजी से सैंज तक खतरे वाले स्थानों से मलबा हटाने, नदी और खड्ड का तटीकरण करने, पुल बनाने और सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
लारजी से न्यूली तक का सोमवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया है। सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बरसात से पहले उचित कदम उठाए जाएंगे।
-पंकज शर्मा, उपमंडलाधिकारी, बंजार