फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Neither electricity nor water, the problems of Kullu residents increased

Kullu News: न बिजली न पानी, जिलेवासियों की बढ़ी परेशानी

Mon, 10 Jul 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 10 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Neither electricity nor water, the problems of Kullu residents increased
लाहौल में बरसात के चलते हुआ भुस्खलन।
कुल्लू। जिले में बारिश के चलते लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बिजली, पानी की सप्लाई ठप होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। पूरे जिले में बिजली गुल है वहीं कुल्लू शहर से लेकर अन्य जगहों पर पानी की आपूर्ति भी ठप है। पेयजल की 100 से अधिक योजनाएं बाधित हैं। नालों में पानी की एक बूंद नहीं टपक रही है।
विज्ञापन

मजबूरी में लोगों को बारिश के पानी से गुजारा करना पड़ रहा है। लोग प्राकृतिक जलस्रोतों से भी पानी ढोकर ला रहे हैं। जिले में भूस्खलन से अवरुद्ध हुई सड़कों की संख्या 120 से बढ़कर 164 पहुंच गई है। रविवार को जिले में 120 सड़कें अवरुद्ध थीं। लगातार हो रही बारिश के चलते अब जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे समेत अन्य सड़कों में यातायात थम गया है। नेशनल हाईवे कुल्लू और मनाली के बीच कई जगहों पर टूट गया है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के 1,849 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि थलौट सब स्टेशन में बाढ़ के चलते नुकसान हुआ है। इससे विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है। बिजली, पानी की सप्लाई और सड़कें बाधित होने से लोग परेशान हैं। जिला प्रशासन बिजली, पानी और सड़कों को बहाल करने के लिए मौसम खुलने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कई जगहों पर पानी न मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि मौसम खुलते ही राहत कार्यों को तेजी से अंजाम दिया जाएगा। संवाद

लाहौल में बरसात के चलते हुआ भुस्खलन।

लाहौल में बरसात के चलते हुआ भुस्खलन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed