{"_id":"68adebd22d358c5ca40f8310","slug":"natures-wrath-roads-closed-hundreds-of-villages-in-the-dark-even-water-becomes-a-challenge-kullu-news-c-89-1-ssml1012-155522-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुदरत का कहर... सड़कें बंद, अंधेरे में सैकड़ों गांव, पानी भी बना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुदरत का कहर... सड़कें बंद, अंधेरे में सैकड़ों गांव, पानी भी बना चुनौती
Tue, 26 Aug 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
हाईवे-305 रहा बंद, दूसरे दिन भी नहीं निकाली राणाबाग में फंसी सेब से लदी जीप
बंजार से मनाली तक करोड़ों रुपये की चपत लगा गई तीन दिन की भारी बारिश
जिले में 120 सड़कों पर थमे पहिये, 100 से ज्यादा बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में भूस्खलन और जलभराव के कारण 120 सड़कें बंद हैं। 100 से ज्यादा बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप पड़ने से सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया है। हाईवे-305 समेत प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित है।
राणाबाग में सेब से भरी जीप दो दिन से फंसी है। ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। पेयजल योजनाएं बह गई हैं। कई इलाकों में बिजली के खंभे और तार गिर चुके हैं। प्रशासन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए सभी विभागों को मूलभूत सुविधाएं बहाल करने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन की बारिश से बंजार से मनाली तक करोड़ों का नुकसान हुआ है। सड़कों में सफर करना जोखिम भरा हो गया है। हाईवे-305 दिनभर मंगलवार को यातायात के लिए बंद रहा। सैंज-आनी से लेकर बंजार-लारजी तक भूस्खलन से ठप रहा। जिले की मुख्य सड़कें भी ठप रहीं। बंजार, गुशैणी, बंजार-जिभी, भुंतर-मणिकर्ण, लारजी से सैंज-न्यूली तक घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। बाह्य सराज के राणाबाग-शवाड़ सड़क दूसरे दिन भी बंद रही।
नौकरीपेशा के साथ आम लोगों को 300 मीटर सड़क के इस दायरे में जान को जोखिम डाल कर आर-पार करना पड़ा। मूसलाधार बारिश से बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। बंजार, आनी से मनाली तक सैकड़ों गांवों में अंधेरा है। मनाली क्षेत्र में पानी की कई स्कीमें पानी में बह गई हैं। ब्यास नदी में बाढ़ आने से दर्जन भर उठाऊ पेयजल योजनाओं ने जवाब दे दिया है। जिले में 120 सड़कों के साथ 100 से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि सभी विभागोें को सड़क, बिजली और पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को रिस्टोर करने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
--