फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   National award winner Sumit gets a warm welcome

Kullu News: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सुमित का जोरदार स्वागत

Wed, 30 Apr 2025 05:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 05:01 AM IST
विज्ञापन
National award winner Sumit gets a warm welcome
मनाली पहुंचे पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार लेकर लौटे सुमित ठाकुर का स्वागत करते मनाली के लोग।-संवा
मनाली के लोगों ने पलकों पर बिठाया, पूर्व मंत्री भी पहुंचे
विज्ञापन

विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने कुल्लू से मनाली तक किया अभिनंदन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सुमित ठाकुर का मनाली में भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर समेत कई दिग्गज सुमित का स्वागत करने मालरोड पहुंचे। नारों के साथ उनका पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने दो अप्रैल को दिल्ली में देश के 11 युवाओं को सम्मानित किया। इनमें हिमाचल प्रदेश के मनाली के शरु गांव के सुमित ठाकुर भी शामिल थे। सुमित ठाकुर प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। 15 वर्ष की आयु से ही सुमित ने पहचान बनाना शुरू कर दी थी। सुमित 18 वर्ष से पूर्व रक्तदान करने की इच्छा रखते थे, मगर उम्र आड़े आती थी। 18 वर्ष के होते ही वे उस संकल्प को साकार करते हुए 21 बार रक्तदान कर दूसरों की जीवन में खुशियां ला चुके हैं।
विज्ञापन

इससे हले वर्ष 2020 में भारत सरकार की ओर से महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मंगलवार को सुमित मनाली पहुंचे तो लोगों ने उन्हें पलकों पर बिठाया। मालरोड में भव्य रैली निकाली गई। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि मनाली के युवा को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना गर्व की बात है। सुमित ठाकुर ने कहा कि पुरस्कार के लिए वे केंद्र सरकार का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed