{"_id":"68ebe2edd8d5cf876a0d9415","slug":"naib-tehsildar-and-tehsildar-will-go-on-pen-down-strike-from-today-kullu-news-c-89-1-klu1002-159187-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नायब तहसीलदार और तहसीलदार आज से पेन डाउन हड़ताल पर जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नायब तहसीलदार और तहसीलदार आज से पेन डाउन हड़ताल पर जाएंगे
Sun, 12 Oct 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
दशहरा में बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट सेवाएं दे रहे तहसीलदार से मारपीट मामले में निर्णय
मामले में कार्रवाई न होने से नाराज है संघ, पुलिस की कार्यप्रणाली पद उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर सेवाएं दे रहे तहसीलदार को घसीटने और लात-घूंसे मारने के मामले में हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ ने कड़ा संज्ञान लिया है।
मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराज संघ ने पेन डाउन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। 13 और 14 अक्तूबर को प्रदेश की तमाम तहसीलों से संबंधित राजस्व कार्य प्रभावित होंगे। इस प्रकरण में जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली भी पूरी तरह से संदेह के घेरे में आ गई है। संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस और प्रशासन पर पक्षपात पूर्ण कार्य करने का आरोप लगाया है। प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह वर्मा ने कहा कि संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मामले को लेकर दशहरा उत्सव के दौरान मुख्य सचिव से भी मिला था। उस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस ने आश्वासन दिया था कि दशहरा उत्सव के बाद तहसीलदार से बदसलूकी करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी लेकिन दशहरा उत्सव हुए हफ्ता बीतने वाला है लेकिन किसी की भी इस मामले में गिरफ्तारी नहीं की गई है। ऐसे मामले में गंभीर धाराओं को जोड़ा जाना चाहिए था। इस घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी कर समाज को एक संदेश देने का काम किया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। आरोप लगाया कि इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर प्रदेश स्तर पर 300 से ज्यादा राजस्व अधिकारी पेन डाउन हड़ताल पर जाएंगे। इससे तहसील और जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय से संबंधित तमाम राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होंगे।
--
मांग... गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर हो कार्रवाई
प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह वर्मा ने सवाल उठाया कि जिस तहसीलदार से देवता के नाम पर कुछ लोगों ने बदसलूकी की है, वह दशहरा उत्सव में बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट सेवाएं दे रहे थे। इसके चलते गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए थी। यहां उल्टा हमलावरों को बचाने की कवायद चल रही है। पुलिस मामले की स्टेटस रिपोर्ट नहीं बता रही है। पीड़ित तहसीलदार बार-बार प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।