{"_id":"6732303d08ce586eac0d6076","slug":"naggar-waterfall-is-attracting-tourists-kullu-news-c-89-1-ssml1012-134599-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा नग्गर का वाटरफाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा नग्गर का वाटरफाल
Mon, 11 Nov 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 11 Nov 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। कुल्लू घाटी पर्यटन के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। जिले के पर्यटन स्थल इन दिनों सैलानियों से गुलजार होने लगे हैं। ऐतिहासिक गांव नग्गर के साथ सटा जाणा वाटरफाल भी पर्यटकों से अछूता नहीं है।
यह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस स्थल को स्थानीय लोगों ने पर्यटन के लिए विख्यात किया है। वाटरफाल की सुंदरता को देखने के लिए रोजाना सैकड़ों पर्यटक पहुंच रहे हैं। नग्गर से करीब 13 किलोमीटर दूर वाटरफाल के विकसित होने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों को पारंपरिक कुल्लवी व्यंजन परोसे जा रहे हैं। इनमें लाल चावल, हरा साग, राजमा, सिड्डू, कड़ी और लिंगड़ी शामिल हैं। यहां से कुछ दूर ब्यास के वामतट पर डोभी में पैराग्लाइडिंग के साथ सैलानी हॉट एयर बैलून का भी भरपूर आनंद ले रहे हैं। पर्यटन कारोबारी प्रकाश चंद, प्रदीप ठाकुर और चमन लाल ने कहा कि नवंबर माह से नग्गर और जाणा में सैलानी पहुंच रहे हैं। संवाद
--