{"_id":"612e68688ebc3e14f006c1a3","slug":"nagar-panchayat-banjar-increased-the-house-tax-by-10-door-to-door-garbage-will-be-picked-up-free-of-cost-for-two-years-stakeholder-said-implementation-of-tcp-is-not-justified-kullu-news-sml382256338","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत बंजार ने बढ़ाया 10 फीसदी गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत बंजार ने बढ़ाया 10 फीसदी गृहकर
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार में आगामी दो साल तक डोर टू डोर कूड़ा निशुल्क उठाया जाएगा। पंचायत में स्टेक होल्डर और प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से दस फीसदी गृह कर बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह बात नगर पंचायत बंजार अध्यक्ष आशा शर्मा ने कही। मंगलवार को आंबेडकर भवन बंजार में गृहकर दाताओं और पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गृह कर बढ़ाने पर लंबे समय तक चर्चा चलती रही लेकिन अंत में दस फीसदी गृहकर बढ़ाने पर सहमति बनी। वहीं नगर पंचायत ने भी स्थानीय बाशिंदों को राहत प्रदान की है। आगामी दो साल तक घर-घर से कूड़ा उठाने का शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्टेक होल्डरों ने कहा कि नगर पंचायत की भौगोलिक स्थिति के अनुसार 90 फीसदी क्षेत्र में घरों का निर्माण किया गया है।
ऐसे में टीसीपी एक्ट लागू करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने स्ट्रीट लाइटों की दशा सुधारने, लावारिस पशुओं के लिए गोसदन, सीवरेज सुविधा, पार्किंग, जंज घर निर्माण, एनएच 305 से सटी जगह पर मल्टी शॉपिंग कांपलेक्स निर्माण करने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा कि बंजार को आदर्श शहरों की सूची में शामिल करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में स्थानीय स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा और पारदर्शिता के तहत सभी समस्याओं को समय रहते हल किया जाएगा। इस दौरान पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश वशिष्ठ, सचिव प्रभु दयाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।