फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NAAC team checked arrangements in Kullu College

Kullu News: नैक टीम ने कुल्लू कॉलेज में जांची व्यवस्थाएं

Tue, 23 Jul 2024 10:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
NAAC team checked arrangements in Kullu College
राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची एनएएसी टीम।
कुल्लू। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की पीयर टीम राजकीय महाविद्यालय कुल्लू पहुंची। टीम ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। विभागों के प्राध्यापकों से संवाद कर अध्ययन, अध्यापन और अनुसंधान के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध क्लास रूम, छात्रावास, खेल, पुस्तकालय, वाचनालय, पेयजल आदि सुविधाओं की पड़ताल की। इससे पहले वर्ष 2017 में नैक की टीम ने कुल्लू कॉलेज का निरीक्षण किया था, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर बी प्लस प्लस ग्रेड मिला था।
विज्ञापन

इस बार और अच्छा ग्रेड मिलनेे की उम्मीद कॉलेज प्रशासन जता रहा है। इस बार बनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान की प्रो. जया द्विवेदी की अध्यक्षता में गठित टीम में गुजरात के प्रो. ईश्वर चंद्र पंडित को सदस्य समन्वयक और महाराष्ट्र के प्राचार्य डॉ. राजीव सिंह को सदस्य बनाया गया है। टीम सुबह 09:00 बजे कॉलेज पहुंची, जिनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद टीम के समक्ष प्राचार्य डॉ. बृ्रजबाल और आईक्यूएसी की समन्वयक डॉ. बिंटा ठाकुर ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

अंग्रेजी, समाजशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, पर्यटन, भूगोल, हिंदी, संगीत, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, वाणिज्य समेत अन्य विभागों की प्रस्तुति देखकर टीम ने सराहना की। इसके बाद टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय में स्थित विभिन्न विभागों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद टीम के सदस्यों नेे विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों, अभिभावकों, सीएससीए और पीटीए के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र की। टीम के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों नेे शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. नंदलाल शर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. यशपाल महंत, डॉ. नारायण सिंह, डॉ. रोशन लाल, सैंंज कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुजाता, पनारसा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. उरसेम लता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed