{"_id":"676997f165b47f5578049f5b","slug":"mountains-shine-with-silver-mercury-drops-kullu-shivers-with-cold-wave-kullu-news-c-89-1-klu1001-137569-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चांदी से चमके पहाड़, लुढ़का पारा, शीतलहर से कांपा कुल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चांदी से चमके पहाड़, लुढ़का पारा, शीतलहर से कांपा कुल्लू
Mon, 23 Dec 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
सोलंगनाला में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक। संवाद।
बिजली महादेव, मलाणा में साल की दूसरा हिमपात, निचले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी
बागवान बोले- कृषि के लिए नाकाफी है हल्की बूंदाबादी, घरों में दुबके रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में सोमवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह से ही आसमान में छाए बादलों के बीच दोपहर के समय ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया।
हालांकि, निचले क्षेत्रों कुल्लू और भुंतर में हल्की बूंदाबांदी हुई। लोग कुल्लू में बंपर बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव, मलाणा सहित, बंजार, लगवैली और सैंज के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। बर्फबारी हल्की हुई है, लेकिन इससे जिले के बागवानों की उम्मीद जग गई है। पिछले पांच महीनों से कुल्लू में खुलकर बारिश नहीं हुई है। सोमवार को भी हल्की बारिश हुई। ऐसे में बारिश कृषि के लिए नाकाफी है। हालांकि, कुल्लू में किसानों और बागवानों को बारिश और बर्फबारी होने का इंतजार है। दूसरी ओर, सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद कुल्लू में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आमतौर पर दिन के समय 18 डिग्री से अधिक तापमान दिन के समय रहता था। सोमवार को यह तापमान दिन के समय लुढ़ककर 8 डिग्री तक रहा। लोगों को भारी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। शहर में दिन के समय भी बाजार में राैनक फीकी रही। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते हुए देखे गए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग खराब मौसम के चलते घरों में ही दुबके रहे।
--
तैयारियों पर भी पड़ा असर
कुल्लू शहर में 25 से लेकर 31 दिसंबर तक कुल्लू महोत्सव मनाया जाना है। खराब मौसम के चलते नगर परिषद की तैयारियों पर भी इसका असर पड़ा। बावजूद इसके नगर परिषद ढालपुर में तैयारियों में जुटी रही।हालांकि बदले हुए मौसम का कुल्लू में आए पर्यटकों ने भरपूर लुत्फ उठाया।